फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बाहरी राज्यों के कोविड विजेताओं को प्रदेश में आने की अनुमति, नहीं होना पड़ेगा क्वारंटीन

Wed, 22 Jul 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कोरोना से जंग जीतने वाले विजेताओं के प्रवेश पर नहीं रहेगी रोक
  • प्रदेश में कहीं भी घूम सकेंगे, नहीं होंगे क्वारंटीन
विज्ञापन
tourist - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बाहरी राज्यों से कोई कोविड विजेता उत्तराखंड में घूमने के लिए आना चाहता है तो उनके लिए किसी तरह की रोक नहीं लेगी। उन्हें प्रदेश में आने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन


इससे प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके लोग उत्तराखंड की आबोहवा का आनंद ले सकते हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहरी राज्यों से कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों को प्रदेश में आने की अनुमति देने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: मंगलवार को उत्तराखंड में 210 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 4800 पार पहुंची संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन


कोरोना से जंग जीतने वालों की कोई जांच नहीं की जाएगी और न ही क्वारंटीन किया जाएगा। सरकार ने अन्य पर्यटकों के लिए 72 घंटे पहले आईसीएमआर से मान्यता प्राप्त लैब से जांच करने वाले पर्यटकों को प्रदेश में आने की अनुमति दी है।

विज्ञापन

सात दिन के लिए होटल की बुकिंग करनी होगी

यदि कोई पर्यटक बिना जांच के लिए आता है तो उसे सात दिन के लिए होटल की बुकिंग करनी होगी और सात दिन तक होटल में रहना होगा। इसके बाद ही वे प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भ्रमण करने जा सकते हैं। लेकिन कोरोना विजेताओं के लिए इसी तरह की शर्त नहीं रहेगी। 

पर्यटन उद्योग को पटरी पर लाने के लिए सरकार का यह फैसला अहम माना जा रहा है। वहीं होटल व्यवसायियों ने कोरोना संक्रमण से ठीक हुए बाहरी राज्यों के लोगों को प्रदेश में आने पर विशेष छूट देने की पहल की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें