फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: दून अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला की मौत, देहरादून जिले में मृतकों की संख्या हुई 32

Tue, 21 Jul 2020 10:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सीएमआई, मैक्स अस्पताल में इलाज के बाद रेफर किया गया था दून अस्पताल
  • जिले में कोरोना संक्रमित मरने वालों की संख्या पहुंची 32
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला की मंगलवार को तड़के दो बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को मौत से दो घंटे पहले ही दून अस्पताल लाया गया था। इससे पहले की दून अस्पताल के डॉक्टर कुछ कर पाते, महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एवं कोविड-19 के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि पटेलनगर निवासी महिला को बेहद गंभीर परिस्थितियों में दून अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने महिला की जिंदगी बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि महिला को पहले सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां महिला की हालत में सुधार नहीं होने के बाद परिजन उसे मैक्स अस्पताल ले गए थे। लेकिन जब मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला का कोरोना टेस्ट कराया तो कोरोना पॉजिटिव पाया गया। परिणाम स्वरूप में अस्पताल प्रबंधन ने महिला के कोरोना संक्रमित होने की वजह से उसे तत्काल दून अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ एनएस खत्री ने बताया कि महिला को जब अस्पताल लाया गया तो उसकी हालत बहुत खराब थी। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उसका इलाज भी शुरू कर दिया था लेकिन दो घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई।

डॉ. एनएस खत्री का कहना है कि प्राय: यह देखने में आ रहा है कि तमाम बड़े निजी अस्पताल मरीजों को अपने यहां भर्ती तो कर लेते हैं। लंबे समय तक उनका इलाज भी करते हैं। लेकिन जब मरीजों की हालत बिगड़ जाती है। तो मरीजों को दून अस्पताल रिफर कर दिया जाता है।

 आंकड़ों पर स्वास्थ विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरोना बीमारी से देहरादून जिले में सबसे अधिक 32  मरीजों की मौत कोरोना बीमारी से हो चुकी है। जहां तक पूरे राज्य का सवाल है तो अब तक पूरे राज्य में 56 लोगों की मौत कोरोना से हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें