सरकार चिंतित है राज्य सरकार लगातार कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये काम कर रही है। स्थानीय लोग मसूरी में इस आदेश को पढ़कर हैरान हैं, जिससे छावनी परिषद की जमकर किरकिरी हो रही है।
छावनी परिषद के सीईओ अभिषेक राठौर ने बताया कि पूर्व में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये बोर्ड बनावाये गए हैं, जिसके माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के अलग-अलग तरीके बताये गए हैं।
परन्तु मास्क पहनना जरूरी नहीं है, बोर्ड में लिखी ये बात उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो इन बोर्डों को तत्काल उतारा जाएगा। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।