फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Uttarakhand: ऋषिकेश में कोविड केयर सेंटर से भागा संक्रमित मरीज, ढूंढने में लगी पुलिस

Wed, 30 Sep 2020 09:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

  • पुलिस को दी गई प्राथमिक सूचना, सीएमएस बोले- मुझे जानकारी नहीं 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में हरिद्वार बाईपास रोड स्थित गेस्ट हाउस में बने कोविड केयर सेंटर से बुधवार तड़के करीब चार बजे एक कोविड पॉजिटिव मरीज भाग गया। राजकीय चिकित्सालय प्रशासन की ओर से इसकी प्राथमिक सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ कोविड के नोडल अधिकारी और सीएमएस डॉ. एनएस तोमर का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जानकारी के अनुसार, जीएमवीएन भरत भूमि गेस्ट हाउस में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में कोरोना के प्राथमिक लक्षण वाले मरीजों को रखा जाता है।


यह भी पढ़ें: Corona In Uttarakhand: 1005 नए संक्रमित मिले, 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा 20 मरीजों की मौत
विज्ञापन


कोविड सेंटर में 24 घंटे मेडिकल स्टाफ की तैनाती रहती है। इसके अलावा गेट पर गार्ड का भी पहरा रहता है। हालांकि, यहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं, लेकिन इतनी सुरक्षा के बाद भी बुधवार तड़के करीब चार बजे जम्मू कश्मीर निवासी एक कोविड पॉजिटिव मरीज भाग गया।

विज्ञापन

मरीजों की गिनती के दौरान चला गायब होने का पता

सुबह नाश्ते के समय जब मरीजों की गिनती की गई तो एक मरीज के कम होने का पता चला। ड्यूटी पर तैनात डॉ. सागर भट्ट की ओर से इसकी सूचना नोडल अधिकारी कोविड और सीएमएस डॉ. एनएस तोमर के साथ कोतवाली पुलिस को दी गई। 

कोतवाली में तैनात एसएसआई ओमकांत ने कोविड मरीज के भागने की प्राथमिक सूचना दिए जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस मामले की छानबीन शुरू की जा रही है। दूसरी तरफ, सीएमएस डॉ. एनएस तोमर ने इस बारे में जानकारी होने से ही इनकार कर दिया।

बता दें कि कोविड केयर सेंटर में मंगलवार तक 15 कोविड मरीज भर्ती थे। जबकि, तीन मरीज बुधवार को भर्ती किए गए। इस तरह कोविड केयर सेंटर में अब मरीजों की संख्या 18 हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें