फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र ने किया 'कोरोना वॉरियर से विनर' प्रतियोगिता का शुभारंभ, कोरोना विनर्स के साथ खेला बेडमिंटन 

Sun, 18 Oct 2020 01:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीएम ने कोरोना विनर्स के साथ खेला बेडमिंटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को कोरोना विनर्स के लिए आयोजित 'कोरोना वॉरियर से विनर' वाकाथन और बैडमिंटन स्पर्धा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना विनर्स के साथ बैडमिंटन का मैच भी खेला। डबल्स में एक तरफ मुख्यमंत्री और कोरोना विनर थे। जबकि दूसरी तरफ सचिव खेल बीके संत और एक अन्य कोरोना विनर थे। इसमें मुख्यमंत्री की टीम ने 10-5 से गेम जीता।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि इस प्रतिस्पर्धा में खेल विभाग के तत्वावधान में कोरोना से ठीक हुए लोगों के लिए अनेक खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई हैं। पूरा देश कोरोना से जूझ रहा है। स्वास्थ्य पर कोरोना के अनेक दुष्प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। हम सभी एकजुट होकर इससे लड़ाई में जीत सकते हैं। 


यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: अस्पतालों ने छुपाए संक्रमितों की मौत के आंकड़े, बढ़ गए 89 मृतक
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर में कमी आई है, लेकिन हम सभी को अब और अधिक सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। विशेष तौर पर आने वाले त्यौहारों को देखते हुए मास्क का प्रयोग, दो गज की दूरी का ध्यान रखना है।

उन्होंने कहा कि पहले कोरोना से ठीक हुए लोगों के मनोबल को बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जाती थी, लेकिन अब यही कोरोना विनर्स संक्रमण से लड़ाई में हम सभी का हौंसला बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


कोरोना विनर्स के लिए आयोजित इन कार्यक्रमों से निश्चित रूप से समाज में कोविड-19 को लेकर और अधिक जागरूकता आएगी। हम सभी को समझना होगा कि 'जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें