फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : निजी अस्पतालों में निर्धारित दरों से 20 प्रतिशत कम पर होगा इलाज  

Thu, 03 Sep 2020 11:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोरोना का इलाज करने के लिए केंद्र की ओर से तय की गईं दरों से 20 प्रतिशत कम पर निजी अस्पतालों में मरीजों का इलाज किया जाएगा। निर्धारित दरों का 80 प्रतिशत उपचार शुल्क निजी अस्पताल कोरोना मरीजों से लेंगे। इसमें पीपीई किट का खर्च भी शामिल है। यदि कोई निजी अस्पताल सरकार की ओर से तय दरों से अधिक वसूली करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : गुरुवार को मिले रिकॉर्ड 946 कोरोना मरीज, कुल संख्या हुई 22180

निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए नीति आयोग के सदस्य डॉ.विनोद पाल की अध्यक्षता में गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने इलाज की दरें तय की हैं। केंद्र की ओर से तय दरों का 80 प्रतिशत उपचार शुल्क निजी अस्पतालों की ओर से लिया जाएगा। इसमें 1200 और 2000 रुपये पीपीई किट का खर्च और बिस्तर, भोजन, निगरानी, नर्सिंग देखभाल, डॉक्टरों का परामर्श, कोविड जांच, ऑक्सीजन समेत अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने कोरोना इलाज की दरों को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि केंद्र की ओर से जो दरें तय की गई हैं, उसके आधार पर प्रदेश में निजी अस्पताल कोरोना मरीजों से इलाज के लिए 80 प्रतिशत उपचार शुल्क लेंगे। शासन की ओर से जारी आदेश में भी 80 प्रतिशत के हिसाब से इलाज की दरें तय करने का उल्लेख किया गया है। 

80 प्रतिशत के अनुसार ये हैं इलाज की दरें 

अस्पताल की श्रेणी                आइसोलेशन         आईसीयू        आईसीयू वेटीलेंटर
एनएबीएच मान्यता प्राप्त           8000                 12000          14400
विज्ञापन

गैर मान्यता प्राप्त                   6400                 10400            1200

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें