फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand : 26 दिन बाद ऊधमसिंह नगर में सामने आया कोरोना पॉजिटिव केस, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 55

Wed, 29 Apr 2020 11:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड में आज एक और कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। जल्द ही ग्रीन जोन में शामिल होने की उम्मीद जता रहे ऊधमसिंह नगर जिले में एक 55 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.अमिता उप्रेती ने बताया कि करोना संक्रमित मरीज उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर का रहने वाला है। वह कुछ दिन पहले ही पंजाब से लौटा था। आशा वर्कर के माध्यम से मरीज को ट्रेस कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें आज कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसके साथ ही अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 55 पहुंच गई है। वहीं इनमें से 36 मरीज ठीक हो चुके हैं। बता दें कि ऊधमिसंहनगर में पिछले करीब 26 दिनों से कोई भी कोरोना संक्रमित मामला सामने नहीं आया था। इसके चलते सरकार जल्द ही जिले को रेड जोन से ग्रीन जोन में शामिल करने वाली थी।
विज्ञापन


अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि बुधवार को 346 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें से एक पॉजिटिव निकली है। संक्रमित मरीज को सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में भर्ती किया जा रहा है। वहीं, दून मेडिकल कॉलेज से दो और संक्रमित मरीजों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई।

सैंपल जांच में पॉजिटिव मिलने के बाद मरीज को लेकर अफरा तफरी मची रही। सवाल उठ रहा है कि लॉकडाउन के बाद भी उक्त व्यक्ति बाजपुर कैसे पहुंच गया? यदि पास लेकर भी आया था तो उसे क्वारंटीन में क्यों नहीं रखा गया? सबसे बड़ा सवाल यह भी कोरोना के संदिग्ध लक्षण पर व्यक्ति का सैंपल लेने के बाद भी उसे क्वारंटीन क्यों नहीं किया गया?

विज्ञापन

ऋषिकेश में संक्रमित नर्स के घर के पास की तीन गलियां सील

एम्स में कोरोना संक्रमित हुई नर्स आवास विकास स्थित शिवा एन्क्लेव में किराए पर रहती है। यह जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने शिवा एन्क्लेव की तीन गलियों को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया है। इसी के साथ मुनादी कर लोगों के आवागमन पर भी पाबंदी लगा दी गई है। नर्स से पूछताछ के बाद उसके संपर्क में आने वाले 17 लोगों को भी कोविड-19 की जांच के लिए एम्स भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन अग्रिम कार्रवाई करेगा।

तीन दिन में हॉटस्पॉट की संख्या हुई दो
ऋषिकेश में कोरोना पॉजिटिव का चौथा मामला सामने आने के बाद आवास विकास का शिवा एन्क्लेव दूसरा हॉटस्पॉट बन गया है। इससे पूर्व पहला हॉटस्पॉट 20 बीघा क्षेत्र में था। तीन दिन में अचानक बढ़े कोरोना के मामलों से जहां प्रशासन सकते में हैं, वहीं स्थानीय लोगों में भी अब डर का माहौल देखने को मिल रहा है। सीलिंग के दौरान एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल, सीओ वीरेंद्र सिंह रावत, कोतवाल रितेश शाह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें