भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने अधिकारियों पर कार्यालय में बैठकर कार्य करने और धरातल का निरीक्षण नहीं कर प्रदेश सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया था। सरकारी अस्पताल की टीम सील की गई गली बफर जोन में घर-घर जाकर लोगों की जांच करती, उससे पहले ही सोमवार की रात से गलीवासी अपने घरों में ताले लगाकर गायब हो गए।
गली में सन्नाटा पसरा है। गलीवासियों का हाल जानने पहुंचे भाजपा नेता पूर्व सांसद प्रतिनिधि शीतल जोशी को गली में कोई नहीं मिला। उन्होंने सीएम के निजी सचिव इवा सहाय को जानकारी दी।
डीएम से भी मामले की जांच कराकर गली से अवरोधक हटाए जाने की मांग की। डीएम रंजना राजगुरु ने फोन पर बताया कि जांच सीएमओ देवेंद्र पंचपाल को सौंपी गई है। वह बुधवार को जांच के लिए जसपुर पहुंचेंगे।