शुक्रवार को जब यह सूचना हरिद्वार पहुंची तो संतों के साथ उनके अनुयायियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद जिलाधिकारी सी रविशंकर के निर्देश पर जिला सूचना अधिकारी अर्चना ने कई वाट्सएप ग्रुप में मैसेज डालकर गायक जुबिन नौटियाल के पिता के संपर्क में आए लोगों से अपील की कि वह खुद को क्वारंटीन कर दें।
इसके बाद दोनों ही संतों और उनके अनुयायियों ने अपने आप को क्वारंटीन कर दिया। दक्षिण काली मंदिर और हरिहर आश्रम में कोई बाहरी व्यक्ति प्रवेश न करके इसलिए उन लोगों ने खुद ही पाबंद कर दिया है।
जुबिन के पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिलने के बाद मैं और मंदिर से जुड़े अन्य लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर दिया है। सभी लोग सरकारी गाइड लाइन का पालन करेंगे। मंदिर में किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं आने दिया जा रहा है।
- स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी, दक्षिणा काली मंदिर पीठाधीश्वर ।