फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : तीर्थनगरी ऋषिकेश में नहीं हो रहा साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन 

Fri, 26 Feb 2021 10:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
खुलेआम आम अपनी दुकानों को संचालित कर रहे व्यापारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
मुख्यबाजार ऋषिकेश में साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन नहीं हो रहा है। सुबह से लेकर देरशाम तक व्यापारी वर्ग खुलेआम आम अपनी दुकानों को संचालित कर रहे हैं। जिलाधिकारी के आदेश  के बावजूद भी मुख्यबाजार में धज्जियां उड़ रही हैं। पुलिस प्रशासन भी इस ओर मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... Corona in Uttarakhand: 17 नए संक्रमित मिले, लगातार दूसरे दिन एक भी मौत नहीं

कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए जिलाधिकारी डा. आशीष श्रीवास्तव के आदेश पर साप्ताहिक बंदी पर ऋषिकेश के मुख्यबाजार में आपातकालीन सेवाओं को छोड़ अन्य दुकानें पूर्णरुप से बंद रहेंगी। नियमों को सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को सौंपी गई है।
विज्ञापन


इसके बावजूद भी साप्ताहिक बंदी पर रेलवे रोड, मुखर्जी मार्ग, क्षेत्र रोड, लाजपतराय मार्ग, तिलकरोड आदि जगहों पर आपातकालीन सेवाओं के साथ ही अन्य सेवायें भी खुलेआम संचालित हो रहे हैं।

मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है पुलिस गश्त कर नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- रितेश शाह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक


 
विज्ञापन

विधानसभा में उठाएंगे कोरोना योद्धाओं को हटाने का मामला

कोरोना के मरीज बढ़ने पर देहरादून के राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में पीआरडी के माध्यम से नौकरी पर रखे गए कोरोना योद्धाओं को हटाए जाने के मुद्दे को कांग्रेस गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र में उठाएगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दून अस्पताल स्थित धरनास्थल पहुंचकर इस बात का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने पर पिछले साल अप्रैल से प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के माध्यम से आउटसोर्स पर दून अस्पताल में नर्सिंग और अन्य संवर्ग के कर्मचारी रखे जाने शुरू हुए थे। अब कोरोना संक्रमण का प्रसार कम होने और मरीजों की संख्या घटने पर आउटसोर्स पर रखे गए कर्मचारियों को हटाने की प्रक्रिया चल रही है।
 
कुछ कर्मचारियों को 28 फरवरी और कई को 31 मार्च तक सेवा समाप्ति का नोटिस राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की तरफ से मिल चुका है। इसे लेकर पिछले चार दिन से पीआरडीकर्मी दून अस्पताल के परिसर में धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर उनके धरने को समर्थन दिया। 

प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस कोरोना योद्धाओं के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगी और इस मामले को विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, संजय किशोर, कमरकांत, गिरीश पुनेठा, याकूब सिद्धिकी आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें