फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Uttarakhand: 82 नए संक्रमित मिले, तीन मरीजों की मौत, 1338 हुए एक्टिव केस

Thu, 28 Jan 2021 06:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
coronavirus demo Photo - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बीते एक हफ्ते से कम ही मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश में 82 नए संक्रमित मिले। वहीं, तीन मरीजों की मौत हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या 95908 हो गई है, जबकि एक्टिव केस भी घटकर 1338 हो गए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को 9040 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में 44, हरिद्वार में 17, नैनीताल में 11, ऊधमसिंह नगर में पांच, बागेश्वर और चमोली में एक-एक और पौड़ी में तीन केस आए हैं। वहीं, पिथौरागढ़, चंपावत, टिहरी, रुदप्रयाग, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला है। 

प्रदेश में अब तक 1642 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं गुरुवार को 178 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर 91597 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि वर्तमान में 1338 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन

आज भी जारी रहा टीककरण अभियान

उत्तराखंड में पहले चरण में 50 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष छह दिनों के भीतर 29 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड वैक्सीन लगवाई है। आज भी ऊधमसिंह नगर जिले के सात केंद्रों रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा, काशीपुर, जसपुर और गदरपुर में वैक्सीनेशन किया गया।

उत्तराखंड में 16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई थी। तब से प्रदेश में छह दिन ही स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगवाई गई। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए सप्ताह में चार दिन वैक्सीन लगाने का दिन निर्धारित किया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने में देश में पांचवें स्थान पर आ सकता है उत्तराखंड

कोरोना संक्रमितों के कम होते मामलों पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसका श्रेय टीमवर्क को दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में  पुलिस, आंगनबाड़ी, डाक्टरों ने बहुत अच्छा काम किया। उसका परिणाम है कि अभी तक उत्तराखंड कोरोना संक्रमण रोकने में देश के छह सबसे बेहतर राज्यों में शुमार है।

अब उत्तराखंड पांचवे स्थान पर आ सकता है। उन्होंने जनता को भी इसका श्रेय दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लोग अनुशासित हैं। केंद्र व राज्य सरकार ने विशेषज्ञों की राय पर जो भी दिशा-निर्देश दिए, उन्होंने उसका पालन किया। आपसी समन्वय और समझदारी से कोरोना को नियंत्रित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें