फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : गुरुवार को मिले 249 नए संक्रमित, छह मरीजों की मौत

Thu, 07 Jan 2021 08:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

प्रदेेश में कोरोना संक्रमित मामलों की गति में ठहराव के साथ ही मरीजों की मौत में भी कमी आई है। पिछले 24 घंटे के भीतर छह कोरोना मरीजों की मौत हुई और 249 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 92842 हो गई है। एक दिन में संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona vaccine In Uttarakhand: रोजाना एक हजार लोगों को लगेगा कोरोना वैक्सीन का टीका

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को 10549 सैंपल जांच में निगेटिव पाए गए। 249 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। वहीं, 439 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक प्रदेश में 86737 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में 3309 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। देहरादून जिले में 90 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 53, हरिद्वार में 28, ऊधमसिंहनगर में 19, पौड़ी में 15, पिथौरागढ़ में 13, अल्मोड़ा में 13, चमोली में सात, उत्तरकाशी में पांच, बागेश्वर, चंपावत व रुद्रप्रयाग जिले में दो-दो संक्रमित मामले मिले हैं।
 
पिछले 24 घंटे में छह कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में दो, हिमालयन हास्पिटल में एक, श्री महंत इन्दिरेश हास्पिटल में एक, जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में एक, सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में एक मरीज ने इलाज के दौरान दमतोड़ा है। प्रदेश में 1555 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन

वैक्सीन से पहले प्रदेश में काबू हुआ कोरोना

प्रदेश में वैक्सीन आने से पहले कोरोना संक्रमण काबू में आ गया है। तीन दिन में 730 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर घट रही और रिकवरी दर का ग्राफ बढ़ रहा है। पहली बार रिकवरी दर 93.42 प्रतिशत हुई है। 

उत्तराखंड को कोरोना वैक्सीन इस माह के अंत तक मिलने की उम्मीद है लेकिन वैक्सीन आने से पहले कोरोना संक्रमण काबू में आ गया है। लगातार तीन दिनों से प्रदेश में एक दिन में संक्रमितों की संख्या 250 से कम है। साथ ही संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। एक दिसंबर को सैंपल जांच के आधार संक्रमण की दर 5.57 प्रतिशत और रिकवरी दर 90.83 प्रतिशत थी। वर्तमान में संक्रमण दर घट कर 4.97 प्रतिशत और रिकवरी दर पहली बार 93.42 प्रतिशत हुई है। 

सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि इस माह के अंत तक प्रदेश को कोरोना वैक्सीन मिल सकती है। पहले की तुलना में सैंपलिंग बढ़ने के साथ संक्रमण नियंत्रण में है। रिकवरी दर में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है। लोगों को कोविड के नियमों का पालन कर और सतर्कता बरतने की जरूरत है।  

कोरोना संक्रमण की स्थिति 

दिनांक          संक्रमित     मौत
5 जनवरी       254        09
6 जनवरी       227        05
7 जनवरी      249         06
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें