फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कोरोना राहत कैंप में ठहरे एक 48 वर्षीय मजदूर की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 16 Apr 2020 02:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रुड़की में कोरोना के मद्देनजर बनाए गए राहत कैंप में ठहरे एक 48 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। बताया गया है कि वह सुबह करीब 8:30 बजे टहल रहा था। इसी दौरान उसके सीने में दर्द होने लगा।

विज्ञापन


जिसके बाद उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक मौत का कारण माना जा रहा है। यह मजदूर निवासी अलीगढ़ दो अप्रैल को 35 लोगों के साथ रुड़की के शेरपुर स्थित वेदांतम में बनाए गए राहत कैंप में आया था।

बताया गया है कि यह मजदूर देहरादून में मजदूरी का काम करता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन पर कड़ी कारवाई

रुड़की में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने आज फ्लैग मार्च निकाला। रुड़की के सत्ती, बन्दा, रामपुर, गणेशपुर, मिलिट्री चौक, ढंडेरा से होते हुए लंढोरा तक मार्च निकाला गया।

जवानों को देख लोग सहम गए। लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए और छत पर जाकर मार्च देखने लगे। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि शहर में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी।

अगर कोई लॉकडाउन का उल्लंघन करता पाया जाता है तो कड़ी कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें