फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : अब नैनीताल के प्रवेश द्वारों पर होगी पर्यटकों की कोरोना जांच

Sat, 05 Dec 2020 08:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल

सार

  • जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने गठित की दो टीमें
  • कोरोना के लक्षण मिलने पर पर्यटक किए जाएंगे आइसोलेट
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अब नैनीताल के प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों की कोरोना जांच कराएगा।
विज्ञापन


तल्लीताल और सूखाताल में इसके लिए दो टीमों का गठन किया गया है। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से शहर को बचाने के लिए यह कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तल्लीताल चुंगी और बारापत्थर चेक पोस्ट पर बाहर से आने वाली गाड़ियों में बैठे लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

जिस व्यक्ति में स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना के लक्षण दिखाई देंगे उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जाएगा।

इसके बाद पॉजिटिव आने वाले व्यक्ति को आइसोलेट कर दिया जाएगा, ताकि कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति शहर में न पहुंच पाए। अभियान की बागडोर डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें