फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Uttarakhand: मोबाइल एप बताएगी कितनी दूर है कोरोना का संदिग्ध मरीज

Sun, 12 Apr 2020 07:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अब एक ही मोबाइल एप से कोरोना मरीजों व क्वारंटीन किए गए मरीजों की निगरानी की जा सकेगी। इसके माध्यम से यह जानकारी भी प्रशासन के अधिकारियों को मिल जाएगी कि कोरोना का संदिग्ध मरीज उनसे कितनी दूरी पर है। यह एप क्वारंटीन किए गए लोगों और मरीजों के फोन में अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन


आईजीआईएस जीओ लोकेटर नाम की इस एप पर कोरोना से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह एप स्मार्ट सिटी और जिला प्रशासन ने मिलकर विकसित की है।

देहरादून स्मार्ट सिटी की ओर से जारी एक प्रेस नोट में बताया गया है कि जिला प्रशासन देहरादून कोरोना-19 हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम के तहत यह एप विकसित की गई है। इसके माध्यम से कोविड 19 की अपडेटेड और विश्वसनीय जानकारी ज्यादा तेजी से मिल सकेगी। इसमें दो एप्लीकेशन होंगे। एक स्मार्ट इंटीग्रेटेड डेश बोर्ड और दूसरा मोबाइल एप।

Trending Videos

किस एप्लीकेशन में क्या होगी जानकारी

स्मार्ट इंटीग्रेटेड डैशबोर्ड के माध्यम से कोविड-19 के संक्रमित लोगों की वर्तमान स्थिति, उनकी लोकेशन, क्वारंटीन किए गए लोगों की सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी।

इससे जिला प्रशासन कम समय में ब्लॉक व तहसील स्तर में यह जान सकेगा कि कोरोना संदिग्ध उससे कितनी दूरी पर है। इसके साथ ही जनपद में मरीजों की संख्या, सदिग्धों की संख्या, आयु वर्ग, संबंधित अस्पताल व स्थिति भी रियल टाइम मैच करेगी। सूचना समय पर मिलने से बचाव कार्य भी समय पर ही किया जा सकेगा।

यह एप मरीजों और क्वारंटीन किए गए लोगों के मोबाइल फोन में अपलोड किया जाएगा। इससे उन लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाई जा सकेगी। लॉकडाउन किए गए क्षेत्र से बाहर जाने की स्थिति पर प्रशासन द्वारा उसकी निगरानी की जा सकेगी। यह एप गूगल प्ले स्टोर में आईजीआईएस जीओ लोकेटर के नाम से मौजूद है।
विज्ञापन

228 लोगों से संपर्क के बाद भगत सिंह कॉलोनी में मिला एक संदिग्ध

देहरादून के सील किए गए क्षेत्रों में लगातार निगरानी और लोगों से संपर्क का काम जारी है। शनिवार को 37 टीमों ने कुल 228 लोगों से संपर्क किया। इनमें भगत सिंह कॉलोनी में एक संदिग्ध मरीज पाया गया, जिसके बारे में प्रशासन ने मेडिकल टीम को अवगत करा दिया है।
 
शनिवार को 30 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसके साथ ही 24 सैंपल प्राप्त हुए जो कि नेगेटिव हैं। शनिवार को कुल 130 लोगों को खांसी जुकाम की दवा पर्ची के आधार पर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें