स्मार्ट इंटीग्रेटेड डैशबोर्ड के माध्यम से कोविड-19 के संक्रमित लोगों की वर्तमान स्थिति, उनकी लोकेशन, क्वारंटीन किए गए लोगों की सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी।
इससे जिला प्रशासन कम समय में ब्लॉक व तहसील स्तर में यह जान सकेगा कि कोरोना संदिग्ध उससे कितनी दूरी पर है। इसके साथ ही जनपद में मरीजों की संख्या, सदिग्धों की संख्या, आयु वर्ग, संबंधित अस्पताल व स्थिति भी रियल टाइम मैच करेगी। सूचना समय पर मिलने से बचाव कार्य भी समय पर ही किया जा सकेगा।
यह एप मरीजों और क्वारंटीन किए गए लोगों के मोबाइल फोन में अपलोड किया जाएगा। इससे उन लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाई जा सकेगी। लॉकडाउन किए गए क्षेत्र से बाहर जाने की स्थिति पर प्रशासन द्वारा उसकी निगरानी की जा सकेगी। यह एप गूगल प्ले स्टोर में आईजीआईएस जीओ लोकेटर के नाम से मौजूद है।
देहरादून के सील किए गए क्षेत्रों में लगातार निगरानी और लोगों से संपर्क का काम जारी है। शनिवार को 37 टीमों ने कुल 228 लोगों से संपर्क किया। इनमें भगत सिंह कॉलोनी में एक संदिग्ध मरीज पाया गया, जिसके बारे में प्रशासन ने मेडिकल टीम को अवगत करा दिया है।
शनिवार को 30 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसके साथ ही 24 सैंपल प्राप्त हुए जो कि नेगेटिव हैं। शनिवार को कुल 130 लोगों को खांसी जुकाम की दवा पर्ची के आधार पर दी गई।