संक्रमण दर बढ़ने से सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रदेश में साढ़े चार हजार से अधिक सक्रिय मरीज अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती है। कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर सैंपल जांच के साथ ही संक्रमण घट रहा है।
प्रदेश में वर्तमान में जांच बढ़ने पर संक्रमण दर भी बढ़ रही है। पिछले 15 दिन के भीतर प्रदेश में एक लाख सैंपलों की जांच की गई। जिससे संक्रमण दर बढ़कर 5.25 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जांच के साथ संक्रमण दर बढ़ाना चिंताजनक है।