हरिद्वार में व्यापारियों ने जिला प्रशासन और नगर निगम सेे शहर में सैनिटाइज और कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव युद्धस्तर पर कराने की मांग उठाई है। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने खड़खड़ी में बैठक कर कहा कि कोरोना के साथ-साथ डेंगू भी लगातार पैर पसार रहा है।
डेंगू के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन को युद्धस्तर पर बाजारों के साथ-साथ वार्डों को भी सैनिटाइज किया जाना बेहद जरूरी है। साथ ही नगर निगम को कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी युद्धस्तर से करवाना चाहिए।
जिलाधिकारी से देखरेख के लिए कमेटी बनाने की मांग करते हुए कहा कि जिस मोहल्ले, बाजार में सैनिटाइज हो वहां के जनप्रतिनिधि को साथ लेकर संतोषजनक कार्य होने की पुष्टि की रिपोर्ट लें। बैठक में धर्मपाल प्रजापति, भूदेव शर्मा, विनोद गिरी, नरेश गिरी, योगेश अरोड़ा, दीपक मेहता, राजेश सुखीजा, रोहित भसीन, सुभाष ठक्कर, रविप्रकाश, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।