फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर बढ़ सकती है जुर्माने की राशि, लोगों द्वारा नहीं किया जा रहा पालन

Sat, 22 May 2021 12:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मास्क न पहनने पर जब से जुर्माने की राशि को बढ़ाकर 500 किया गया है, तब से अधिकतर लोग मास्क पहन रहे हैं। लेकिन, सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन में चालान मात्र 100 रुपये होने के कारण लोगों की ओर से इसका पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस अब सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों पर और सख्ती बरतेगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर जुर्माने की राशि बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल इस पर 100 रुपये का चालान रखा गया है। डीजीपी अशोक कुमार की ओर से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में जुर्माना बढ़ाने का सुझाव आया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने दिए निर्देश, राज्यों के लिए ऑक्सीजन कोटा 300 मीट्रिक टन करे केंद्र सरकार

बैठक में समस्त जनपदों के प्रभारियों का कहना था कि मास्क न पहनने पर जब से जुर्माने की राशि को बढ़ाकर 500 किया गया है, तब से अधिकतर लोग मास्क पहन रहे हैं। लेकिन, सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन में चालान मात्र 100 रुपये होने के कारण लोगों की ओर से इसका पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने पर जुर्माना राशि बढ़ाई जानी चाहिए, जिससे लोग इसका पालन करें।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 8731 मरीज हुए ठीक, 3626 नए संक्रमित मिले, 70 मरीजों की मौत

इस दौरान डीजीपी ने जनपदों में कोरोना संक्रमित हुए पुलिसकर्मियों और उनके परिवार वालों की स्थिति एवं वेलफेयर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रभारियों को इस पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। डीजीपी ने निर्देश दिए कि प्रदेश में जिन स्थानों की सुरक्षा के लिए पीएससी की स्थायी ड्यूटी नियत है, वहां पर पीएसी के जवानों के लिए स्थायी बेड लगाने एवं ऐसे स्थानों जहां पर पीएसी की अस्थायी ड्यूटियां रहती है, वहां पर उनके लिए फोल्डिंग चारपाइयां रखीं जाएं। 

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक पी एवं एम अमित सिन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

मिशन हौसला में अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

कोरोना काल में लोगों की सहायता के लिए चलाए गए मिशन हौसला अभियान में अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। डीजीपी अशोक कुमार ने इसके लिए सभी जनपद प्रभारियों को अच्छे कार्य करने वालों को साप्ताहित रिवार्ड दिए जाने को कहा है।

बहुत अच्छा कार्य करने वाले कर्मी का नाम पुलिस मुख्यालय भेजने को कहा है। मुख्यालय स्तर से उन्हें रिवार्ड दिया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि अति उत्तम कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मुख्यालय की ओर से मेडल भी दिया जाएगा।

कोरोना टेस्ट के अधिक दाम वसूलने वाला एसओजी के हत्थे चढ़ा 

कोरोना टेस्ट के तय दामों से अधिक पर जांच कर रहे एक आरोपी को एसओजी ने शुक्रवार को स्टिंग कर दबोचा लिया। उसके कब्जे से जांच का सामान, उपकरण आदि बरामद किए गए हैं। वह कोरोना जांच के लिए 1200 रुपये ले रहा था। 

कोरोना काल में जनपद में कालाबाजारी का धंधा बढ़ गया है। मेडिकल उपकरणों, दवाओं, ऑक्सीजन सिलिंडर सहित टेस्ट आदि के नाम पर जमकर कालाबाजारी हो रही है। इसको लेकर जनपद पुलिस और एसओजी अभियान चला रही है। एसओजी प्रभारी एश्वर्य पाल सिंह ने बताया कि अभियान के तहत उन्हें सूचना मिली थी कि ओल्ड नेहरू कॉलोनी में एक व्यक्ति कोरोना टेस्ट की निर्धारित दरों से अधिक पर टेस्ट कर रहा है।

सूचना पर एसओजी की ओर से आरोपी का स्टिंग ऑपरेशन किया। इसमें पाया गया कि आरोपी 1200 रुपये में कोरोना का टेस्ट कर रहा है। इसके बाद एसओजी की टीम ने आरोपी को मय कोविड टेस्ट किट के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राज शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा निवासी रिस्पना नगर स्थायी निवासी गावं राजा का ताजपुर मुरादाबाद के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में आपदा प्रबंधन अधिनियम, महामारी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें