मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप डिमरी ने बताया कि घर में रहने के दौरान भी बुखार, खांसी, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत आदि समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए घर में पल्स ऑक्सोमीटर, थर्मामीटर और पैरासिटामोल की दवा रख लें।
ऑक्सोमीटर से जांच करने पर अगर ऑक्सीजन लेवल 90 प्रतिशत से नीचे जाता है तो तुरंत जिला कोविड कंट्रोल रूम के नंबर 0135-2724506 पर संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीज को अस्पताल में भर्ती करने के लिए एंबुलेंस भेजी जाएगी।
इसके अलावा बुखार आने पर पैरासिटामोल ले सकते हैं, लेकिन बुखार अगर अधिक हो और अन्य दिक्कतें बढ़ रही हों तो इसमें भी कोविड कंट्रोल रूम के नंबर पर कॉल कर अस्पताल जाने को तैयार हो जाएं।