फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : आज जारी होंगे अनलॉक-चार के दिशा-निर्देश, मुख्य सचिव ने की पुष्टि

Tue, 01 Sep 2020 01:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई (file photo)
विज्ञापन

अनलॉक-4 की गाइडलाइन अब मंगलवार को जारी की जाएगी। केंद्र की गाइडलाइन के आधार पर प्रदेश के लिए एसओपी तैयार करने पर मंथन सोमवार को भी जारी रहा।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : प्लाज्मा दान करने को तैयार नहीं हो रहे ‘कोरोना विजेता’

अनलॉक-चार की गाइडलाइन एक सितंबर से लागू होनी है। ऐसे में माना जा रहा था कि सोमवार को प्रदेश सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी हो जाएगी। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि विस्तृत रूप से समीक्षा करने के बाद मंगलवार को गाइडलाइन जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र की ओर से जारी गाइडलाइन के हिसाब से भी स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है।  दरअसल प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भी दिशा निर्देश तैयार किए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार के संज्ञान में आया है कि प्रतिदिन करीब तीस हजार लोग हैं जो सीमा पर आवाजाही कर रहे हैं। अनलॉक चार के तहत प्रतिबंध समाप्त कर दिए गए हैं, लिहाजा कोरोना की रोकथाम के लिए भी प्रदेश सरकार को मंथन करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें