फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirun in Uttarakhand : देहरादून के आधे पलटन बाजार में आज रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन

Fri, 17 Jul 2020 08:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन

देहरादून के पलटन बाजार का आधा हिस्सा आज पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा और स्थानीय लोग अपने-अपने घरों में ही रहेंगे। कोरोना संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के चलते जिला प्रशासन की ओर से यहां सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। आज इस क्षेत्र में सभी तरह की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

विज्ञापन


Coronavirus In Uttarakhand: जिन जिलों में संक्रमण के मरीज ज्यादा, वहीं सैंपल की जांच हो रही कम

बृहस्पतिवार रात जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने लॉकडाउन के आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 17 जुलाई को इस पूरे इलाके में पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन अवधि में पुलिस सभी मार्गों पर बैरिकेड लगाकर और सुरक्षा उपाय करेगी। दोनों तरफ की दुकानों को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, कार्यालय, बैंक आदि पूरी तरह बंद रहेंगे। परिवार के एक सदस्य को आवश्यकता का सामान खरीदने के लिए घर के समीप स्थापित सरकारी मोबाइल दुकान तक जाने की अनुमति होगी।

जिला पूर्ति अधिकारी को उक्त क्षेत्र में दैनिक आवश्यकता की सामग्री राशन, सब्जी, फल इत्यादि की उपलब्धता और सहायक निदेशक डेयरी को दूध की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में यदि किसी भी व्यक्ति को सर्दी जुखाम तथा बुखार के लक्षण महसूस होते हैं तो वह तुरंत 0135 2729250, 2626066 व 272 6066 और मोबाइल नंबर 75348260 पर संपर्क कर सकता है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आज से सुबह नौ से शाम छह बजे तक खुलेगा आढ़त बाजार

देहरादून में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए आढ़त बाजार के होलसेल व्यापारियों के बाद अब देहरादून क्षेत्र के सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने भी अपनी दुकानों को सुबह नौ से शाम तक छह बजे तक ही खोलने का फैसला लिया गया। यह व्यवस्था आज से लागू होगी। 

पलटन बाजार में एक शोरूम के सेल्समैन में कोरोना की पुष्टि होने के बाद व्यापारियों में भी अब संक्रमण का खतरा सता रहा है। लिहाजा अब व्यापारी संक्रमण रोकने के लिए और खुद के बचाव के लिए आगे आ रहे हैं।

आढ़त बाजार के होलसेल व्यापारियों ने कोरोना के संक्रमण के कारण अपनी दुकानों के खोलने और बंद करने में चार घंटे की कटौती करते हुए दुकानें सुबह नौ से शाम छह बजे खोलने का निर्णय लिया था। इस संबंध में देहरादून डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई।

इसमें दुकानों को सुबह नौ से शाम को छह बजे तक ही खोलने का निर्णय लिया गया। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोयल, उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, महासचिव राजकुमार रेखी, सहसचिव सुधीर कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश दुआ, पुनीत मित्तल, विनय गोयल, प्रणीन बाधवा, विवेक अग्रवाल, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लॉकडाउन की अफवाह फैलाने वाले पोर्टल के खिलाफ मुकदमा 

सोशल मीडिया पर लॉकडाउन के संबंध में फर्जी सूचना प्रसारित करने के मामले में एक पोर्टल के संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल देहरादून की पड़ताल के बाद दैनिक रुड़की डॉट कॉम व अमित श्रीवास्तव और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कैंट कोतवाली में इस संबंध में मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

लॉकडाउन की अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

तीन दिन के लॉकडाउन की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है। बता दें सोशल मीडिया पर तीन दिन 16 से 18 जुलाई तक लॉकडाउन लगाए जाने संबंधी सूचना वायरल हो रही है। इसे पुलिस मुख्यालय ने भी निराधार बताया है। ऐसे में अब पुलिस कप्तान ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें