फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : कोविड अस्पताल में मरीजों की घटती संख्या का दिख रहा असर

Thu, 15 Oct 2020 12:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी का असर राजधानी के कोविड राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी नजर आ रहा है। आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। अस्पताल में बुधवार शाम तक सिर्फ 76 मरीज भर्ती थे जबकि पहले यह संख्या 265 तक पहुंच गई थी।  

विज्ञापन


मार्च में कोरोना का पहला मरीज दून अस्पताल में ही भर्ती हुआ था। उसके बाद मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दून मेडिकल अस्पताल को कोविड अस्पताल के रूप में परिवर्तित कर दिया गया। तब से यहां सिर्फ कोरोना मरीजों का ही उपचार किया जा रहा है। अब आईसीयू की बेड संख्या 35 तक पहुंच चुकी है। जहां गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। 

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि एक तो अस्पताल में सामान्य मरीजों को काउंसिलिंग कर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है। दूसरा अस्पताल में गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। साथ ही सरकार ने निजी अस्पतालों में जो मरीजों को भर्ती करने की सुविधा दी है, इससे भी दून अस्पताल पर कुछ दबाव कम हुआ है। 
विज्ञापन


इसके अलावा धीरे-धीरे कोरोना के प्रति लोगों में जागरुकता आई है, इससे लोग मास्क पहनना, उचित सामाजिक दूरी रखना जैसे बचाव के साधन अपना रहे हैं। इससे सामान्य मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें