मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नितिका खंडेलवाल ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के चलते रोजगार प्रभावित हुआ है। इससे निपटने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर HOPE पोर्टल (Helping Out People Every Where) hope.uk.gov.in तैयार किया है।
इसके जरिये युवाओं को उनकी स्किल के आधार पर स्वरोजगार/रोजगार से जोड़ने के लिए उनके स्वरोजगार की स्थिति से संबंधित डाटाबेस तैयार किया जाएगा। उसके बाद डाटाबेस का विश्लेषण कर जरूरत के हिसाब से प्रशिक्षण/कौशल विकास कार्यक्रम चलाए जाएंगे। सीडीओ की अध्यक्षता में एक समिति का भी गठन किया है।
जनपद के सभी इच्छुक युवाओं से सीडीओ ने उक्त पोर्टल hope.uk.gov.in पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करने को कहा है। जिससे उनके कौशल विकास प्रशिक्षण पर कुछ किया जाए। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून के फोन नंबर
0135-2653665 पर भी संपर्क किया जा सकता है।