डीएम ने बताया कि अब 96 घंटे की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होने पर लोगों को जिले में एंट्री दी जाएगी। बताया कि एंटीजन रिपोर्ट 10-15 मिनट में ही मिल जाएगी। बूथ पर हुई जांच 24 घंटे बाद मिलेगी।
आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संबंधित व्यक्ति को कोविड की गाइडलाइन का पालन करना होगा। अगर रिपोर्टर निगेटिव आती है तो जिले में एंट्री दी जाएगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा।