फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार : पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के कोविड संक्रमित पंच परमेश्वर महंत मनीष भारती का निधन

Thu, 29 Apr 2021 03:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

आठ दिन पूर्व एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने की संत के कोविड संक्रमित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
श्रीमहंत मनीष भारती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार स्थित पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के पंच परमेश्वर श्रीमहंत मनीष भारती का गुरुवार को एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया। श्रीमहंत कोविड संक्रमित थे। उन्हें आठ दिन पूर्व एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने की संत के कोविड संक्रमित होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: डर और तनाव की वजह से दम तोड़ रहे अधिकतकर कोरोना संक्रमित मरीज


मुख्यमंत्री ने 108 सेवा के 132 वाहनों को जनता को समर्पित किया 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज गुरुवार को देहरादून के गढ़ी कैंट से 108 सेवा के 132 वाहनों को जनपदों के लिए रवाना किया। प्रदेश सरकार द्वारा 132 एम्बुलेंस  को स्वास्थ्य महानिदेशालय को फरवरी एवं  मार्च माह में उपलब्ध कराया गया था। सरकार द्वारा इन 132 नवीन एम्बुलेंस को 108 के बेड़े में शामिल कर कुंभ मेला 2021 में संचालित किया जा रहा था।

विज्ञापन


उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 108 मरीजों की मौत, 6054 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 45 हजार पार
विज्ञापन


आज मुख्यमंत्री जी ने कैम्प कार्यालय से इन वाहनों को झंडी दिखाकर 13 जनपदों के लिए रवाना किया। इन 132 एम्बुलेंस में 36 एडवांस लाइफ सपोर्ट एवं 96 बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस हैं। इनमें अल्मोड़ा को 10, बागेश्वर को 5, चमोली को 9, चंपावत को 5, देहरादून को 13, हरिद्वार को 20, नैनीताल को 10, पौड़ी को 11, पिथौरागढ़ को 9, रुद्रप्रयाग को 5, टिहरी को 9, उधमसिंहनगर को 17 व उत्तरकाशी को 9 एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं। 



मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को दो दिन पहले 7500 रेमडेसिवीर इंजेक्शन की आपूर्ति हो चुकी है और इससे पहले भी 3500 रेमडेसिवीर इंजेक्शन की आपूर्ति हुई थी। सरकार पूरी तरह से हालातों पर नजर बनाए हुए है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें