फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना : ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए उद्योगों में सप्लाई पर रोक

Wed, 21 Apr 2021 10:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए सप्लायरों को पहले अस्पतालों में सप्लाई के निर्देश, सेलाकुई क्षेत्र में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र के नेतृत्व में किया जा रहा निरीक्षण
विज्ञापन
आक्सीजन जनरेशन प्लांट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जिले में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या के सामने अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट हो गया है। इसे देखते हुए अब प्रदेश सरकार भी सक्रिय हो गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : कोविड के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर एम्स ऋषिकेश में ओपीडी सेवाएं बंद

कंपनियों को उद्योगों में ऑक्सीजन की सप्लाई पर रोक लगाने के निर्देश

महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को प्रभारी आक्सीजन मैनेजमेंट बनाया गया है। साथ ही जिले में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनियों को उद्योगों में ऑक्सीजन की सप्लाई पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


कोरोना योद्धा : घर त्यागकर मरीजों की सेवा में जुटे, पहली लहर में हुए थे शिकार, अब फिर तैयार

ऑक्सीजन का इस्तेमाल फार्मा उद्योगों के साथ फैब्रिकेशन से जुड़े कार्यों के साथ फूड प्रोसेसिंग यूनिटों में होता है। दून में भी बड़ी संख्या में फार्मा उद्योग है। इसके अलावा यहां फूड प्रोसेसिंग यूनिट और फैब्रिकेशन से जुड़े उद्योग भी हैं।

विज्ञापन

ऑक्सीजन संकट को देखते हुए फिलहाल उद्योगों में सप्लाई पर रोक

हालांकि फैब्रिकेशन से जुड़े बड़े उद्योगों की संख्या कम ही है। इन उद्योगों में ऑक्सीजन का इस्तेमाल किया जाता है। बढ़ते ऑक्सीजन संकट को देखते हुए फिलहाल उद्योगों में सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। 

इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि फिलहाल सबकी प्राथमिकता मेडिकल क्षेत्र है। लिहाज उद्योगों में सप्लाई नहीं दी जा रही है। ऑक्सीजन प्लांट संचालित करने वाले अंकुर सिंघल ने बताया कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता अस्पताल हैं।

नोडल अधिकारी ने सेलाकुई में ऑक्सीजन प्लांटों और उद्योगों का निरीक्षण किया

इसलिए केवल अस्पतालों में ही ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। उद्योगों की सप्लाई पर रोक दी गई है। वहीं मंगलवार को महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र और  ऑक्सीजन मैनेजमेंट के नोडल अधिकारी शिखर सक्सेना ने सेलाकुई में ऑक्सीजन प्लांटों और उद्योगों का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि फिलहाल उद्योगों में ऑक्सीजन का इस्तेमाल कम ही किया जा रहा है। सप्लायरों को भी पहले अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल दून में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें