फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: 24 घंटे में मिले 807 नए संक्रमित, मरीजों की संख्या 25 हजार पार

Mon, 07 Sep 2020 09:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। सोमवार को प्रदेश में  24 घंटे के अंदर 807 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद अब मरीजों की संख्या 25 हजार पार पहुंच गई है।  वहीं, 7965 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे में 9262 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 241 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल जिले में 142, ऊधमसिंह नगर में 118, पौड़ी में में 84, हरिद्वार में 73, टिहरी में 41, उत्तरकाशी में 35, चंपावत में 19, रुद्रप्रयाग में 15, अल्मोड़ा में 13, चमोली में 12, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में सात-सात कोरोना मरीज मिले हैं।


यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : कोरोना एक्टिव केस के मामले में पहले पायदान पर पहुंचा देहरादून
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को प्रदेश में सात कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। ये सभी मरीज सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में भर्ती थे। प्रदेश में अब तक 348 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, सोमवार को ही 473 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर 17046 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। वर्तमान में 7965 मरीजों का उपचार जारी है।

कोरोना संक्रमितों के मिलने पर वन विहार पाबंद 

देहरादून जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी कड़ी में सोमवार को कोरोना संक्रमितों के मिलने पर मेहूंवाला स्थित वन विहार को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके आदेश जारी किए। साथ ही लोगों से एहतियात बरतने की अपील की।
 
डीएम ने बताया कि मेहूंवाला वन विहार का वह हिस्सा, जिसके पूर्व में राजकुमार का मकान, पश्चिम में रोड, उत्तर में प्लाट तथा दक्षिण दिशा में प्लॉट मौजूद है, उसे पाबंद किया गया है। कहा कि अगले आदेशों तक कंटेनमेंट जोन के लोग क्षेत्र के अंदर ही रहेंगे।

यहां मौजूद सभी दुकानें, बैंक, प्रतिष्ठान आदि बंद रहेंगे। अगर किसी भी व्यक्ति को बुखार, जुकाम व सर्दी आदि के लक्षण महसूस होते हैं तो वह 0135-2724506, 2626066, 2726066 एवं मोबाइल नंबर 7534826066 पर तुरंत सूचना दें।

इसके अलावा इमरजेंसी पर पुलिस विभाग के टोल फ्री नंबर-112 पर भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने नगर निगम को क्षेत्र में सफाई करने के साथ ही लोगों को जागरूक करने को कहा है। जिले में अब तक 21 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। जिसमें देहरादून में 13, विकासनगर व डोईवाला में तीन-तीन तथा ऋषिकेश में दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। 

अनलॉक-4 की शुरूआत में ही बेकाबू हुआ कोरोना

बता दें कि पहले 37 कोरोना मरीजों को मिलने में एक माह का वक्त लग रहा था। वहीं, अब 24 घंटे में आठ सौ से ज्यादा संक्रमित मिले रहे हैं। इससे प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या आठ हजार तक पहुंच गई है। 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च को मिला था। मार्च माह में कुल 22 संक्रमित मरीज मिले थे। इनमें विदेशों की यात्रा से लौटे संक्रमण की चपेट में आए थे। अप्रैल माह में कुल 37 लोगों में संक्रमण मिला था। जबकि मई मा में कुल 690 मरीज मिले थे। 

लेकिन अनलॉक-1 के बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों में तेजी आई है। चरणबद्व तरीके से हो रहे अनलॉक के साथ प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार भी बढ़ी है। जून, जुलाई और अगस्त माह में ही प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब अनलॉक-4 की शुरूआत में ही कोरोना वायरस बेकाबू हो रहा है। रोजाना औसतन आठ सौ से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक सुरेश राठौर भी कोरोना संक्रमित 

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के बाद भाजपा के विधायक सुरेश राठौर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। उधर, एम्स में भर्ती शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का स्वास्थ्य स्थिर बताया गया है।  

हरिद्वार में सोमवार को कोरोना के जनपद हरिद्वार में 126 मरीजों के मामले सामने आए। इनमें भाजपा के विधायक सुरेश राठौर भी शामिल हैं। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि विधायक अपनी सुविधा के अनुसार होम आइसोलेट हो गए हैं।

फिलहाल उनके स्वास्थ्य में कोई दिक्कत सामने नहीं आई है। विधायक पिछले सोमवार को मंदिरों को तोड़ने के प्रकरण के आंदोलन में अगुवाई कर रहे थे। हालांकि इसके बाद वह किसी कार्यक्रम में नहीं शामिल नहीं हुए।

सीएमओ ने परामर्श जारी किया है कि पिछले पांच दिनों में उनके संपर्क में आने लोग एहतियातन तौर पर अपनी जांच अवश्य करा लें। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक रविवार की देर शाम को एम्स ऋषिकेश में भर्ती हो गए थे, उनके स्वास्थ्य में कोई दिक्कत नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें