फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirrus in Uttarakhand : शनिवार को मिले 606 नए संक्रमित, 665 मरीज हुए ठीक

Sat, 17 Oct 2020 08:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
विज्ञापन

शनिवार को उत्तराखंड में 606 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। दो सप्ताह के बाद कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा कम हुआ है। प्रदेश में आज छह मरीजों की मौत हुई है। वहीं 665 मरीज आज ठीक हुए हैं। अब राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 57648 हो चुकी है। जिसमें से 50820 संक्रमित सही हो चुके हैं। राज्य में अब मरने वालों की संख्या 835 हो गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में छह मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में एक, मैक्स हास्पिटल में एक, हिमालयन हास्पिटल में दो, सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज में दो मरीजों ने दम तोड़ा है। वहीं, 665 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 50820 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 88 प्रतिशत अधिक हो गई है। 

आज मिले संक्रमित

अल्मोड़ा - 27
बागेश्वर - 14
चंपावत- 16
चमोली- 15
देहरादून- 165
हरिद्वार- 117
नैनीताल- 94
पौड़ी- 48
पिथौरागढ़- 13
रुद्रप्रयाग- 19
टिहरी - 22
ऊधमसिंह नगर- 25
उत्तरकाशी- 31

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने काशीपुर के कोविड केयर सेंटर किए बंद

स्वास्थ्य विभाग ने तीन महीने बाद काशीपुर में कोविड केयर सेंटर बंद कर दिए हैं। दो दिन से कोरोना पॉजिटिव मरीजों को फिर से रुद्रपुर भेजा जाने लगा है। अब तक नौ मरीजों को रुद्रपुर भेजा जा चुका है। करीब एक हफ्ते पहले निरीक्षण के दौरान दोनों कोविड सेंटरों में अनियमितताएं भी मिलीं थी। 

जुलाई में स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की सुविधा के लिए रामनगर और बाजपुर रोड स्थित दो होटलों में कोविड केयर सेंटर शुरू किए थे। यहां बिना लक्षण वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रखा जाता था। यहां अब तक साढ़े पांच सौ से अधिक मरीजों को रखा जा चुका है।

एक सप्ताह पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने टीम के साथ दोनों कोविड केयर सेंटरों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान यहां सड़ी-गली सब्जियों सहित भारी अनियमितताएं मिलीं थीं। दो दिन बाद ही सीडीओ ने दोनों कोविड केयर संचालकों को नोटिस थमाकर उनसे जवाब मांगा था। 

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर 15 अक्तूबर को रामनगर रोड के कोविड केयर सेंटर में भर्ती चार मरीजों का समय पूरा होने पर बंद कर दिया। शनिवार को 12 मरीजों की समय अवधि पूर्ण होने पर बाजपुर रोड स्थित कोविड केयर सेंटर को भी बंद कर दिया गया। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि मरीजों की समयावधि पूर्ण होने पर दोनों कोविड केयर सेंटर बंद कर दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें