फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : मंगलवार को 51 लोगों में मिला कोरोना संक्रमण, मरीजों की संख्या 2881 पहुंची 

Tue, 30 Jun 2020 09:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
corona sample - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रदेश में मंगलवार को 51 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण मिला है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 2881 पहुंच गई है। वहीं, देहरादून में एक निजी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव दो लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक मृतक संख्या 41 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 1147 सैंपल निगेटिव मिले हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में 28 संक्रमित मिले हैं। इनमें एक स्वास्थ्यकर्मी, 17 दिल्ली, एक पंजाब, एक नोएडा, एक हरियाणा, एक महाराष्ट्र, चार संक्रमित संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं और दो की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

देहरादून में एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमित 22 वर्षीय युवती और 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं, देहरादून जिले में 12 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एम्स ऋषिकेश में दो नर्सिंग स्टाफ, एक आर्मी स्टाफ, दो सहारनपुर, एक दिल्ली और 06 संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। 

विज्ञापन
Trending Videos

अब तक 2231 मरीज ठीक हो चुके हैं

नैनीताल जिले में चार संक्रमितों में एक मुरादाबाद, एक महाराष्ट्र और दो संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। बागेश्वर में दो संक्रमित महाराष्ट्र से लौटे हैं। उत्तरकाशी जिले में दो संक्रमित एक दिल्ली और दूसरा संपर्क में आया है। चमोली, चंपावत और पौड़ी जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं।

मंगलवार को बागेश्वर, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले से 120 संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। प्रदेश में अब तक 2231 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में 582 मरीज ही अस्पताल में भर्ती है। 

आज मिले संक्रमित मरीज

ऊधमसिंह नगर-28
देहरादून-12
नैनीताल-04
बागेश्वर-02
उत्तरकाशी-02
चमोली-01
पौड़ी-01
चंपावत-01
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश जारी किया बजट 

प्रदेश में कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार ने चार अस्पतालों में आईसीयू की सुविधा के लिए 12.65 करोड़ की राशि मंजूर कर दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर अस्पतालों को बजट जारी किया गया है। 

प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय की ओर जारी आदेश के अनुसार उप जिला अस्पताल कोटद्वार, उप जिला अस्पताल रानीखेत, जिला अस्पताल टिहरी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसूरी में आईसीयू सुविधा स्थापित करने के लिए नियोजन विभाग की ओर से तय की गई अनुमानित लागत के तहत 12.65 करोड़ की राशि जारी की गई है।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जारी ग्रांट इन एड के रूप में स्वास्थ्य महानिदेशक को जारी 48.66 करोड़ के बजट में से आईसीयू के लिए बजट दिया जाएगा। आदेश में आईसीयू की स्थापना के लिए पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। 

अस्पताल का नाम                        आईसीयू के लिए स्वीकृत राशि
उप जिला अस्पताल कोटद्वार               3.56 करोड़
उप जिला अस्पताल रानीखेत                 3.43 करोड़
जिला अस्पताल टिहरी                          2.74 करोड़
सीएचसी मसूरी                                   2.93 करोड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें