फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: मंगलवार को मिले 85 पॉजिटिव मरीज, प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 1000 पार

Tue, 02 Jun 2020 10:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मंगलवार को 85 मरीज आने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 1043 पहुंची।
  • 15 दिन के भीतर संक्रमित मरीजों की संख्या 100 से बढ़कर एक हजार पार हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को प्रदेश में 85 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1000 के पार हो गया है। 15 दिन के भीतर संक्रमित मरीजों की संख्या 100 से बढ़कर एक हजार पार हो गई है। वहीं, इनमें से 252 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को आई सैंपल जांच रिपोर्ट में 893 निगेटिव मिले हैं। जबकि देहरादून, नैनीताल, टिहरी, चमोली, पौड़ी, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में 85 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। देहरादून जिले में संक्रमित पाए गए 25 मरीज मुंबई से आए हैं। जबकि सब्जी मंडी में पांच लोग संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव मिले। एक संक्रमित मरीज सहारनपुर का है। जबकि 6 मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।


Unlock-1 in Uttarakhand : 72 यात्री नैनी-दून जन शताब्दी से देहरादून गए, रात को रुद्रपुर के यात्रियों को लाएगी ट्रेन
विज्ञापन


टिहरी जिले में 14 संक्रमित मरीज मुंबई से लौटे हैं। वहीं, नैनीताल जिले में 22 मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री मुंबई की है। चमोली जिले में संक्रमित मरीजों में दो मुंबई और तीन पुणे और एक दिल्ली से आया है। पौड़ी जिले में तीन संक्रमित मरीज संपर्क में आए हैं। रुद्रप्रयाग जिले में दो संक्रमित मरीज दिल्ली और हरिद्वार जिले में एक संक्रमित मरीज मुंबई से आया है।

अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि मंगलवार को 85 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें मिला कर प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 1043 पहुंच गई है। जबकि 29 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब तक 252 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है।

प्रदेश में 15 मार्च को मिला था पहला मरीज

प्रदेश में पहला कोरोना संक्रमित मरीज 15 मार्च को मिला था। 18 मई को प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 96 थी। 15 दिन के भीतर यह संख्या एक हजार से अधिक पहुंच गई है। वहीं, 761 सक्रिय मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आज मिले मरीजों की संख्या
देहरादून        37
नैनीताल        22
टिहरी            14
चमोली          06
पौड़ी              03
रुद्रप्रयाग        02
हरिद्वार           01

गोपन विभाग के पांच अधिकारी हुए सेल्फ क्वारंटीन

कोरोना संक्रमित पाए गए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के मामले में गोपन विभाग के पांच अधिकारी भी लो रिस्क की सूची में शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों ने खुद को सेल्फ क्वारंटीन कर लिया है।

29 मई को कैबिनेट बैठक में गोपन विभाग के ये सभी अधिकारी प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से शामिल हुए थे। जिला प्रशासन ने शासन से ऐसे सभी अधिकारियों की सूची मांगी थी। जांच पड़ताल के बाद डीएम ने उन्हें लो रिस्क में रखा है।

लेकिन एहतियात के तौर पर इन सभी अधिकारियों ने खुद को सेल्फ क्वारंटीन कर लिया है। इनमें गोपन अनुभाग का एक समीक्षा अधिकारी, अनुभाग अधिकारी, दो संयुक्त सचिव, एक उप सचिव शामिल हैं।

देहरादून के पास पर बदरीनाथ धाम जा रहे मथुरा के पांच लोगों पर केस

देहरादून के पास पर बदरीनाथ धाम जा रहे पांच लोगों पर पुलिस ने आपदा प्रबंधन और महामारी अधिनियम में केस दर्ज किया है। उनका वाहन भी सीज कर दिया गया है। यह सभी लोग मथुरा के रहने वाले हैं।

देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि सोमवार देर शाम तहसील चौक मे पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एसआई विपिन कुमार ने  ऋषिकेश की ओर से आ रही  कार को रोकर उसमें सवार लोगों से पूछताछ की। पता चला कि वह लोग मथुरा से बदरीनाथ जा रहे हैं।  पुलिस ने जब उनसे पास दिखाने को कहा तो वह टाल-मटोल करने लगे। सख्ती करने पर उन्होंने मथुरा सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से जारी पास दिखाया, जो देहरादून के लिए बना था।

लेकिन वह देहरादून नहीं गए। पुलिस ने चोरी-छिपे, बिना पास और मास्क पहने बदरीनाथ जाने की कोशिश में कार सवार  शशिकांत,  रितेश बंसल, लवलेश अग्रवाल,  कृष्ण शरण अग्रवाल और रितेश अग्रवाल के खिलाफ आपदा प्रबंधन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच एसआई विक्रम लाल कोहली को सौंपी गई है।

तीन दिन पौड़ी में रहे महाराज के बेटे

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयश महाराज ने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में तीन दिन तक भ्रमण व कार्यकर्ताओं की बैठक सहित अन्य  कार्यक्रमों मे प्रतिभाग किया। उनके परिवार के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद क्षेत्र में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंचने से अब ग्रामीणों में  खासा आक्रोश है। उनके परिवार के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद महाराज के जनसंपर्क अधिकारी ने भी क्षेत्र में राशन वितरण किया।

ग्रामीणों का कहना है  कि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि महाराज के पुत्र के संपर्क में आए लोगों  को होम क्वारंटीन कर लिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डा. मनोज बहुखंडी ने बताया कि क्षेत्र में महाराज के पुत्र के भ्रमण व कार्यक्रम की सूचना नहीं है। वहीं एसडीएम चौबट्टाखाल मनीष कुमार ने बताया कि सतपाल महाराज के पुत्र के संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटीन कर लिया गया है।
विज्ञापन

मास्क लगाने को कहा तो सीओ के गनर को पीटा, दो को जेल

बड़कोट में नंदगांव क्षेत्र में सीओ बड़कोट के गनर के साथ मारपीट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उन पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें  जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गनर ने आरोपियों को मास्क लगाने की सलाह दी थी, जिस पर युवकों ने मारपीट शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार की शाम सीओ अनुज आर्य कोरोना महामारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नंदगांव क्षेत्र में गए थे। इस बीच सीओ के गनर हेमंत की दो स्थानीय युवकों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस पर युवकों ने गनर के साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर पुलिस कर्मी को किसी तरह छुड़ा लिया।

घटना के बाद सीओ अपने गनर के साथ बड़कोट लौट गए। यहां गनर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह दोनों आरोपियों को  कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। बड़कोट थानाध्यक्ष डीएस कोहली ने बताया कि गनर ने नंदगांव निवासी जगदीप बिष्ट पुत्र चिंरजीव बिष्ट और आनंद सिंह पुत्र भगवान सिंह को सार्वजनिक स्थान पर मास्क पहनने की सलाह दी थी। लेकिन युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 353, 323, 352 व 504 में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें