जिला संक्रमित मरीज
ऊधमसिंह नगर 63
देहरादून 48
पिथौरागढ़ 32
हरिद्वार 23
चंपावत 10
नैनीताल 10
उत्तरकाशी 08
पौड़ी 06
अल्मोड़ा 03
टिहरी 03
चमोली 01
रुद्रप्रयाग 01
भारुवाला गांव निवासी एक पीआरडी जवान में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, लक्सर के एक फैक्टरी कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों पिछले कई दिनों से होम क्वारंटीन थे। दोनों को कोविड केयर सेंटर रेफर कर दिया है। साथ ही उनके घरों के आसपास कुछ क्षेत्र को पाबंद कर दिया।
खानपुर क्षेत्र के भारुवाला गांव निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति पीआरडी जवान है। वह हरिद्वार नगर निगम में तैनात था। खांसी जुकाम की शिकायत होने पर खानपुर स्वास्थ्य विभाग ने 31 जुलाई को उसका सैंपल लिया था। तब से उसे घर में ही होम क्वारंटीन कर दिया था। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, लक्सर के सोसायटी रोड निवासी 34 वर्षीय एक युवक लक्सर की ही एक फैक्टरी में काम करता है।
लगभग छह दिन पहले फैक्टरी कर्मी को बुखार की शिकायत होने पर फैक्टरी प्रबंधन ने उसे जांच कराने के निर्देश दिए थे। 31 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल लेकर जांच को भेजकर उसे होम क्वारंटीन कर दिया था। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि दोनों को कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया है। बुधवार को उनके परिजनों के सैंपल लिए जाएंगे।