फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आर्थिकी सुधारने के लिए उच्च स्तरीय सलाहकार समिति गठित, नुकसान को कम करने का करेगी आंकलन

Wed, 15 Apr 2020 10:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  •  डॉ.आईके पांडे की अध्यक्षता में बनाई गई है सलाहकार समिति
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के कारण पटरी से उतरी प्रदेश की आर्थिकी को दोबारा पटरी पर लाने के लिए उच्च स्तरीय सलाहकार समिति का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेश की आर्थिकी में सुधार लाने और आजीविका के संसाधनों में वृद्धि करने के लिए पूर्व आईएएस इंदु कुमार पांडे की अध्यक्षता में समिति बनाई गई।

विज्ञापन


मार्च के आखिरी सप्ताह से प्रदेश में लॉकडाउन के कारण समस्त व्यावसायिक, औद्योगिक और आर्थिक प्रतिष्ठान बंद पड़े हैं। इससे प्रदेश की आर्थिकी को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसकी भरपाई करना आसाना नहीं है। इसी स्थिति से निपटने के लिए त्रिवेंद्र सरकार ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। सरकार ने मंगलवार को निर्णय लिया था कि कमजोर आर्थिक हालात से जूझने के लिए एक टास्क फोर्स बनाई जाएगी। इसी के तहत बुधवार को पांडे की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। समिति को जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है।

विज्ञापन

यह करेगी समिति

समिति नुकसान को कम करने और उत्तराखंड की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रिपोर्ट तैयार करेगी। इस बात का भी पता लगाएगी कि लॉकडाउन से राज्य की अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान हुआ है और कौन से सेक्टर सर्वाधिक प्रभावित हैं। कमेटी इस पर भी विचार करेगी कि लोगों को आजीविका उपलब्ध कराने के लिए किन क्षेत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।

समिति में सदस्य
समिति में प्रमुख सचिव उद्योग मनीषा पंवार, सचिव वित्त सौजन्या, अपर सचिव वित्त भूपेश तिवारी और अपर सचिव नियोजन योगेन्द्र यादव नामित सदस्य होंगे। अपर सचिव भूपेश तिवारी सदस्य सचिव होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें