फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Uttarakhand : जल्द खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, ट्रस्ट ने प्रशासन से की व्यवस्थाएं जुटाने की मांग

Sat, 08 Aug 2020 07:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने का निर्णय लिया है। शनिवार को गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने जोशीमठ एसडीएम अनिल चन्याल को ज्ञापन सौंपकर हेमकुंड यात्रा मार्ग व गुरुद्वारे में बिजली, पानी व मार्ग सुधार समेत सभी सुविधाएं जुटाने की मांग की।

विज्ञापन


ट्रस्ट ने कहा कि प्रशासन से मंजूरी मिलते ही यात्रा मार्ग पर सुविधाएं जुटाने के बाद हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण अभी तक हेमकुंड साहिब के कपाट नहीं खोले जा सके हैं, जबकि पिछले वर्षों तक हेमकुंड साहिब के कपाट एक जून को खुल जाते थे।

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि घांघरिया और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे को अधिक समय तक बंद नहीं रखा जा सकता है।

तहसील प्रशासन से हेमकुंड साहिब तक बिजली, पेयजल व्यवस्था और आस्था पथ पर क्षतिग्रस्त पुलों के सुधारीकरण की मांग की गई है। मंजूरी मिलते ही हेमकुंड साहिब की व्यवस्था सुचारु करने के लिए सेवादारों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें