- पानी के नल को इस्तेमाल के पहले और बाद में साफ रखें।
- अभिवादन के लिए हाथ न मिलाएं, गैर संपर्क तरीकों का इस्तेमाल करें।
- कार्यालयों में गुटका, पान, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट व थूकने पर प्रतिबंध।
- मास्क और फेस कवर का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना होगा।
- ताजी हवा के लिए दफ्तरों के खिड़की दरवाजे खुले रखने होंगे।
- हर दिन दो बार कीटाणु नाशक फिनायल से साफ सफाई होगी।
50 प्रतिशत की जाए उपस्थिति : परिषद
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कोरोना संक्रमण के चलते सरकारी दफ्तरों में सावधानी बरतने के संबंध जारी दिशा-निर्देशों का स्वागत किया है। लेकिन साथ ही कर्मचारियों की संख्या को सीमित करने का अनुरोध भी किया है। परिषद के प्रदेश कार्यकारी महामंत्री अरुण पांडेय ने कहा कि दफ्तरों में कर्मचारियों की संख्या का कम करने के बाद ही सामाजिक दूरी का पालन हो सकता है। इसलिए संख्या 50 प्रतिशत होनी चाहिए।