कई दफा लोग जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार कर उसे नदी में धकेल देते हैं। जिसके चलते इस तरह की अमानवीय घटना सामने आती है। उन्होंने जिला प्रशासन से केदार घाट में होने वाले अंतिम संस्कार की निगरानी के साथ सफाई व्यवस्था बनाने की मांग की।
इसके साथ ही विद्युत शव दाह गृह की भी व्यवस्था करने की मांग की। इधर, एसडीएम देवेंद्र नेगी ने बताया कि यह घटना एक सप्ताह पूर्व की है। जिसके बाद नगर पालिका की ओर से घाट की सफाई कर निगरानी रखी जा रही है। वहीं, नगर पालिका के अध्यक्ष रमेश सेमवाल का कहना है कि घाट पर कुत्तों द्वारा शवों को नोचने के मामले की शिकायत आई थी। घाट पर एक व्यक्ति निगरानी के लिए तैनात कर दिया गया है।