देहरादून के पलटन बाजार में एक शोरूम के सेल्समैन में कोरोना की पुष्टि होने के बाद व्यापारियों में भी अब संक्रमण का खतरा सता रहा है। इसके चलते आज पलटन बाजार के आधे हिस्से में पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया। नगर निगम ने सैनिटाइजेशन अभियान चलाकर पूरे बाजार को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बाजार बंद होने से स्थानीय लोग अपने-अपने घरों में ही कैद रहे। जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव के आदेश के बाद आज क्षेत्र में सभी तरह की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रखी गई।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन की अवधि में पुलिस ने सभी मार्गों पर बैरिकेड लगा दिए। जिससे बाजार में कोई न जा सके। इसके बाद बाजार में दोनों तरफ की दुकानों को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, कार्यालय, बैंक आदि पूरी तरह बंद रहे।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि दैनिक आवश्यकता की सामग्री राशन, सब्जी, फल इत्यादि की सुविधाएं जारी रहीं। वहीं, जिला प्रशासन ने परिवार के एक सदस्य को आवश्यकता का सामान खरीदने के लिए घर के समीप स्थापित सरकारी मोबाइल दुकान तक जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन की अपील है कि इस क्षेत्र में यदि किसी भी व्यक्ति को सर्दी जुखाम तथा बुखार के लक्षण महसूस होते हैं तो वह तुरंत 0135 2729250, 2626066 व 272 6066 और मोबाइल नंबर 75348260 पर संपर्क कर सकता है।
वहीं, आढ़त बाजार के होलसेल व्यापारियों के बाद अब देहरादून क्षेत्र के सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने भी अपनी दुकानों को सुबह नौ से शाम तक छह बजे तक ही खोलने का फैसला लिया गया।