फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: रुद्रपुर के 32 गांव और बाजारों में लगा कोविड कर्फ्यू, सुबह सात से 12 बजे तक खुलेंगी दुकानें

Fri, 30 Apr 2021 08:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम ने निकाय क्षेत्रों के साथ अब 32 ग्रामीण क्षेत्र और वहां के बाजार में तीन मई तक कोविड कर्फ्यू घोषित किया है। इसके तहत इन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से 12 बजे तक फल, सब्जी, दूध, लाइसेंसधारी मांस, मछली, पशु चारे, कृषि रसायन और राशन की दुकानें खुलेंगी। पेट्रोल पंप, गैस आपूर्ति, मेडिकल स्टोर, हाइवे पर मोटर मैकेनिक की दुकानें और पेट्रोल पंप कर्फ्यू के प्रतिबंध से मुक्त रखते हुए 24 घंटे खुलने के आदेश हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।  

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: नैनीताल जिले के कई और क्षेत्रों में अनिश्चितकाल के लिए लगा कोविड कर्फ्यू

शुक्रवार की शाम डीएम/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रंजना राजगुरू ने 32 ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड कर्फ्यू का आदेश जारी किया है। इसके तहत आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों, सरकारी वाहनों को केवल ड्यूटी के लिए आवागमन पर छूट रहेगी। यात्रियों के साथ ही विवाह समारोह में आवाजाही के लिए लोगों, वाहनों को अनुमति रहेगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 122 मरीजों की मौत, 5654 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 55 हजार पार

समारोह स्थल में 50 से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकेंगे। डीएम ने बताया कि गेहूं खरीद केंद्र और उससे संबंधित वाहनों को आवागमन की छूट रहेगी। कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

इन ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड कर्फ्यू

जसपुर के ग्राम पतरामपुर, काशीपुर में ग्राम कुंडेश्वरी, कुंडा (राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित), हरियावाला (काशीपुर-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित), बाजपुर में बेरिया दौलत, बन्नाखेड़ा, बरहैनी, दौराहा, मुड़ियाकला, गदरपुर में सकेनिया, चक्की मोड़, महतोष, रुद्रपुर में विजयनगर (कालीनगर), लालपुर, किच्छा में नगला, बरा, दरऊ-छिनकी, शांतिपुरी नंबर दो, पुलभट्टा (सतुईया), सितारगंज में सिसौना, सिसैया, निर्मलनगर, नया गांव, नानकमत्ता में सिसईखेड़ा, विडौरा-मझौला, बलखेड़ा, खटीमा में ग्राम चकरपुर (एनएच 125 में स्थित बाजार), ग्राम झनकट (एनएच 125 में स्थित बाजार), ग्राम झनकया (वन चौकी से मेलाघाट तक), ग्राम जमौर, सत्रहमील, बरी अंजनिया (टेड़ाघाट), खटीमा-पीलीभीत मार्ग पर स्थित बाजार। 

घर के बाहर लगेंगे प्रवेश वर्जित के पोस्टर
होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के घरों के बाहर जिला प्रशासन प्रवेश वर्जित है लिखा पोस्टर चस्पा करेगा। पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी नोडल अधिकारियों के साथ ही होम आइसोलेशन की व्यवस्थाएं देख रही टीमों को दी जाएगी। डीएम रंजना राजगुरू ने बताया कि डीडीओ को पोस्टर छपवाकर संबंधित टीमों को देने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। बताया कि आइसोलेश में रह रहे लोगों से संक्रमण का खतरा न फैले इसके लिए यह कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें