उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण में स्थिरता आने से सक्रिय मामले तेजी से कम हो रहे हैं। अस्पतालों में अब गिने चुने कोरोना संक्रमित इलाज के लिए भर्ती है। अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में रह कर ठीक हो रहे हैं। संक्रमण के साथ कोरोना मरीजों की मौतें थम गई है।
उत्तराखंड में कोविड की तीसरी लहर में एक दिन में सबसे कम संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे के भीतर 30 नए संक्रमित मिले है। जबकि संक्रमण से कोई मौत भी नहीं हुई है। 32 मरीज ठीक हुए हैं। 535 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीन दिन से प्रदेश में संक्रमितों की कोई मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 5783 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों में 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 20, हरिद्वार में तीन, बागेश्वर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग में दो-दो, चंपावत जिले में एक संक्रमित मिला है। अल्मोड़ा, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है।
प्रदेश में तीसरे दिन भी कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। तीसरी लहर में अब तक 268 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। 32 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर 87613 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.63 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 0.52 प्रतिशत दर्ज की गई है।