फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : उत्तराखंड में लगातार कम हो रही संक्रमितों की संख्या, बीते 24 घंटे में मिले 48 नए संक्रमित, कोई मौत नहीं 

Sat, 05 Mar 2022 10:41 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 268 मरीजों ने मौत हो चुकी है। 279 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। बीते 24 घंटे के भीतर 48 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। 279 संक्रमित ठीक हुए हैं। 533 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 6060 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

10 जिलों में 48 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। देहरादून जिले में 23, हरिद्वार में छह, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल में तीन-तीन, टिहरी, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी में दो-दो, चमोली जिले में एक संक्रमित मिला है। पौड़ी, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022: मतगणना की तैयारी को लेकर भाजपा की सात मार्च को अहम बैठक, जानिए कौन-कौन नेता करेंगे शिरकत
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में संक्रमितों के साथ ही कोरोना मरीजों की मौतें थम गई हैं। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 268 मरीजों ने मौत हो चुकी है। 279 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 87541 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 533 सक्रिय मरीज अस्पतालों व होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.63 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.79 प्रतिशत दर्ज की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें