देहरादून में कोविड टीकाकरण की गति बढ़ाने तथा शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को लेकर गुरुवार को सचल टीकाकरण दल बनाए गए। पांच सचल दलों को मुख्य चिकित्सा अधिकरी डॉ. मनोज उप्रेती, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान एवं जिला नोडल अधिकारी कोविन डॉ. आदित्य सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये टीमें अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों में जाकर ऑन द स्पॉट टीकरकण करेंगी।
31 दिसंबर 2021 तक टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य
अगस्त में सबसे अधिक 26 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने का रिकॉर्ड बना है। सरकार ने 31 दिसंबर 2021 तक टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। केंद्र की ओर से पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराने का टीकाकरण की रफ्तार बढ़ रही है।