फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: शुक्रवार को मिले 13 नए संक्रमित, एक मरीज की हुई मौत

Fri, 01 Oct 2021 11:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Corona Cases in Uttarakhand Today:  आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 17 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 200 से कम पहुंच गई है। प्रदेश में अब 162 सक्रिय मरीज रह गए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 14950 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में आठ, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक-एक, पिथौरागढ़ में दो संक्रमित मरीज मिले हैं।

डॉक्टर की सलाह: बारिश और बदलता मौसम बढ़ा रहा आंखों का दर्द, इन बातों का रखें ध्यान
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343550 हो गई है। इनमें से 329893 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7395 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर  0.08 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

ब्लैक फंगस के दो नए मामले
प्रदेश में शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस से पीड़ित दो मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया गया। दोनों मरीज दूसरे राज्यों से आए हैं। अब तक कुल मरीजों की संख्या 586 हो गई। जबकि 132 मरीजों की मौतें हुई है। ब्लैक फंगस के 375 मरीज ठीक हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें