फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल उत्तराखंड के राज्य पुष्प के लिए बना संजीवनी, उच्च हिमालय में बुग्यालों ने ओढ़ी ब्रह्मकमल की चादर

Tue, 01 Sep 2020 01:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
brahma kamal
विज्ञापन

कोरोना काल उत्तराखंड के राज्य पुष्प ब्रह्मकमल के लिए संजीवनी बना है। उच्च हिमालय के बुग्यालों व तलहटी पर इन दिनों ब्रह्मकमल के असंख्य फूल प्रकृति के सौंदर्य को बढ़ा रहे हैं। केदारनाथ आपदा के बाद यह पहला मौका है, जब बुग्यालों में राज्य पुष्प का दोहन न्यून स्तर पर है।

विज्ञापन


समुद्रतल से लगभग 12 हजार फीट की ऊंचाई पर मिलने वाला ब्रह्मकमल इस वर्ष अच्छी मात्रा में उग रहा है। लॉकडाउन में यात्रा व पर्यटन पर प्रतिबंधित व अनलॉक में सीमित संख्या में आवाजाही ने इस दिव्य पुष्प को नया जीवन देने के साथ इसके बेहतर उत्पादन में सहायक बनी है। केदारनाथ से लगभग सात किमी ऊपर स्थित वासुकीताल के आसपास व बुग्याली क्षेत्र में असंख्य ब्रह्मकमल खिले हुए हैं, जो वहां के सौंदर्य को और बढ़ा रहा है।

मद्महेश्वर, तुंगनाथ, वेदनी बुग्याल, रूपकुंड समेत अन्य उच्च हिमालय क्षेत्रों में भी ब्रह्मकमल अधिक संख्या में खिले हैं।  पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली का कहना है कि उच्च हिमालय क्षेत्र में मानवीय हस्तक्षेप कम से कम करना होगा। 
विज्ञापन


यात्रा व तीर्थाटन का सीमित स्तर पर संचालित होने के कारण बुग्यालों में मानवीय हस्तक्षेप नहीं हुआ है, जिससे ब्रह्मकमल का दोहन नहीं हो रहा है। इस बार पुष्प को अपना पूरा जीवन व्यतीत करने का समय मिला है, जो आने वाले समय के लिए शुभ संकेत है।
विज्ञापन

- अमित कंवर, डीएफओ केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर/चमोली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें