फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In Uttarakhand: ऊधम सिंह नगर जिले में कोरोना के सामुदायिक संक्रमण का खतरा बढ़ा

Tue, 21 Jul 2020 01:35 AM IST
अलका त्यागी कीर्तिराज रुमाल, अमर उजाला, रुद्रपुर

सार

  • दो सप्ताह के भीतर करीब 300 कोरोना पॉजिटिव केस बढ़े 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सामुदायिक संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। जिले में पिछले दो सप्ताह में करीब 300 कोरोना पॉजिटिव केस बढ़े हैं। इनमें से करीब 80 प्रतिशत लोग संक्रमितों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। 

विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 700 के पार पहुंच चुका है। इनमें से करीब 50 प्रतिशत पॉजिटिव केस पिछले करीब दो सप्ताह के भीतर आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में सोमवार को 127 संक्रमित मिले, दो की मौत, 4600 पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा
विज्ञापन


कोरोना के सामुदायिक संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने काशीपुर के बाद रुद्रपुर में भी रैपिड एंटीजन टेस्ट से जांच शुरू कर दी है। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आ रहे लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जा रहे

रुद्रपुर नगर निगम में दो दिनों से कर्मचारियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं। जांच में 239 निगम कर्मियों में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। सूत्रों का कहना है कि रामपुर बॉर्डर समेत जिले की सीमाओं पर स्वास्थ्य जांच में बरती जा रही लापरवाही के कारण जिले में कोरोना के सामुदायिक संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।

इस संबंध में सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल कहते हैं कि अभी जिले में कोरोना के सामुदायिक संक्रमण की स्थिति नहीं आई है। खतरे को रोकने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। 

नेपाल की सीमा से सटे गांवों तक पहुंचा कोरोना 
जिले में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने से बढ़ रहे पॉजिटिव केसों के बाद करीब 60 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। खटीमा में नेपाल की सीमा से सटे गांव बीस बीघा व नगरा तराई गावों में भी कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें