फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : ऋषिकेश एम्स में महिला के पॉजिटिव मिलने के बाद रुड़की के नगला इमरती गांव की आठ हजार आबादी पाबंद

Thu, 30 Apr 2020 03:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव के सभी रास्ते किए बंद
  • देर रात जिलाधिकारी ने गांव को पाबंद और ग्रामीणों की स्क्रेनिंग के दिये आदेश
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश एम्स में रुड़की के नगला इमरती गांव की महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। मंगलवार देर रात जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए। गांव को पाबंद करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


गांव को पाबंद करने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। गांव के सभी संपर्क मार्गों को बैरिकेडिंग लगाकर पाबंद किया है। गांव के सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। गांव में मेडिकल टीम पहुंची है। टीम घर घर जाकर ग्रामीणों की स्क्रीनिंग करेगी।

एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि पूरे गांव को पाबंद किया गया है। गांव में आवश्यक सामग्री पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे। ग्रामीणों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। साथ ही अगर कोई नियम का पालन नहीं करता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिवार समेत 28 लोगों को सिविल अस्पताल में स्क्रीनिंग कराई

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के परिवार समेत 28 लोगों को सिविल अस्पताल में लाकर स्क्रीनिंग कराई है। इसके बाद परिवार के आठ लोगों को रुड़की के एक संस्थागत सेंटर में और बाकी 20 को कलियर गेस्ट हाउस में क्वारंटीन कर दिया गया है। 

ऋषिकेश एम्स में नैनीताल निवासी एक बुजुर्ग महिला का कैंसर का उपचार चल रहा था। बुजुर्ग महिला की बेटी की रुड़की के नगला इमरती गांव में शादी हो रखी है। बुजुर्ग महिला के साथ उसकी बेटी अस्पताल में ही तीमारदारी कर रही है।

पांच अप्रैल को महिला ऋषिकेश एम्स में अपनी मां के पास गई थी। इसके बाद वह 17 अप्रैल को गांव वापस आ गई थी। महिला गांव से 19 अप्रैल को फिर ऋषिकेश एम्स में चली गई थी। तभी से महिला अपनी मां की तीमारदारी में ऋषिकेश एम्स में ही रह रही है। ऋषिकेश एम्स में महिला की रिपोर्ट सोमवार की रात कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें