फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: स्पेन से दुगड्डा पहुंचे युवक में कोरोना की पुष्टि, अब तक पांच मामले पॉजिटिव

Wed, 25 Mar 2020 06:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • युवक के परिवार के चार लोगों को भी होम क्वारंटीन किया गया है। 
  • अब तक पांच केस पॉजिटिव आ चुके सामने
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है।  स्पेन से लौटकर दुगड्डा पहुंचा और उसके बाद कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती युवक कोरोना से संक्रमित पाया गया है। युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि इससे पहले तीन आईएफएस अफसरों में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। ये तीनों भी स्पेन से लौटे थे। वहीं, एक अमेरिकी नागरिक भी कारोना पॉजिटिव था, जिसका इलाज दून अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


युवक के स्पेन से कोटद्वार-दुगड्डा पहुंचने और दुगड्डा में उसके संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई जा रही है। उसके पिता, माता और बहन को कोटद्वार के कण्वाश्रम स्थित जीएमवीएन क्वारंटीन सेंटर में लाया जा रहा है। वह 17 मार्च को कोटद्वार होते हुए दुगड्डा पहुंच गया। दो दिन बाद 19 मार्च को लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को युवक के बारे में सूचना दी। जिस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा के डा. नाजिम अली ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ उसकी प्रारंभिक जांच की, तब उस पर कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए थे।
 

Trending Videos

घरवालों को भी क्वारंटीन करने की तैयारी

युवक के पिता शिक्षक और माता गृहिणी है, जबकि छोटी बहन अध्ययनरत है। उसी दिन डाक्टरों द्वारा एहतियात के रूप में उसे कोटद्वार बेस अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में रखा गया। साथ ही उसके लार का सेंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजा गया। करीब एक सप्ताह बाद बुधवार को युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

बेस अस्पताल के पीएस डा. वीसी काला ने बताया कि युवक के माता, पिता और बहन को कण्वाश्रम स्थित क्वारंटीन सेंटर में लाया जा रहा है। इसके अलावा युवक के संपर्क में आए लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। उधर, सीएमओ पौड़ी डा. मनोज बहुखंडी ने बताया कि दुगड्डा के कोरोना संदिग्ध युवक का सैंपल जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक और उसके परिजनों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

नौकरी की तलाश में गया था स्पेन

जानकारी के अनुसार, युवक नौकरी की तलाश में स्पेन गया था। वहां पर कारोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए वह भारत लौट आया। उसका दिल्ली एयरपोर्ट पर मेडिकल चेकअप किया गया, जहां उसका स्वास्थ्य सामान्य मिला।

वह 19 मार्च को दुगड्डा पहुंच गया। किसी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा को युवक के स्पेन से लौटने की सूचना दी और बताया कि वह दुगड्डा में दुकान चला रहा है। सूचना पर स्वास्थ्य कर्मियों की टीम उसके घर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गई। उस वक्त युव की तबीयत भी ठीक नहीं थी। इसके बाद उसे आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें