जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि अति आश्यक सेवाओं में शामिल की गई फार्मा इंडस्ट्री के जिन भी अफसरों, कर्मचारियों की ड्यूटी इस समय लगाई गई है, उनका ड्यूटी पर आना आवश्यक है। ऐसे में अगर कोई काम पर नहीं आएगा तो उसके विरुद्ध श्रम कानून के तहत कार्रवाई करने की अनुमति फैक्ट्री संचालकों को दे दी गई है।
हरिद्वार के पास बड़ा टारगेट है। ऐसे में इन कंपनियों का सामान लाने, ले जाने समेत ढुलाई के बाद खाली जाने वाले ट्रकों को देश में कहीं भी न रोका जाए, इसके लिए सभी राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर आग्रह किया गया है।
-सी. रविशंकर, डीएम
फार्मा इंडस्ट्री कोरोना संक्रमण के दौर में पूरी मजबूती के साथ देश के साथ खड़ी है। पूरा फोकस उत्पादन पर है।
-संदीप जैन, प्रदेश अध्यक्ष, फार्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन