फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: उत्तराखंड में सभी रेलवे स्टेशनों पर खुली हेल्प डेस्क, फ्री में होगी यात्रियों की जांच

Tue, 17 Mar 2020 07:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • संदिग्ध यात्रियों की प्लेटफार्म पर ही की जा रही जांच
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के मद्देनजर देश के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एयरपोर्ट की तर्ज पर अब रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों की जांच शुरू कर दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर सभी स्टेशनों पर हेल्प डेस्क खोली गई है। इसी के तहत मंगलवार को दून रेलवे स्टेशन पर भी हेल्प डेस्क खोली गई है। 

विज्ञापन


स्टेशन निदेशक गणेशचंद ठाकुर ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच को लिए स्टेशन पर हेल्प डेस्क खोली गई है। इसमें अधिकारियों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात कर दिया गया है। जिस भी यात्री को लगता है कि वह कोरोना वायरस या फिर किसी बीमारी की गिरफ्त में है उसकी मौके पर ही जांच पड़ताल की जा रही है।

स्टेशन निदेशक ने बताया कि हेल्प डेस्क 24 घंटे काम कर रही है और कोई भी यात्री हेल्प डेस्क पर जाकर अपनी जांच नि:शुल्क करा सकता है। अभी तक जांच में कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश पर रोक फिर भी अंदर चल रहा कैंप 

कोरोना वायरस से बचाव के तहत महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल गतिविधियों पर रोक है। बावजूद इसके कॉलेज के भीतर पिछले कई दिनों से बैडमिंटन एसोसिएशन का ट्रेनिंग कैंप चल रहा है। कॉलेज प्रबंधन के पत्र भेजने के बाद जूनियर वर्ग का कैंप को तो बंद कर दिया, लेकिन सीनियर खिलाड़ियों का कैंप अभी भी जारी है। 

स्पोर्ट्स कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोरोना वायरस से छात्रों के बचाव के लिए 31 मार्च तक अवकाश घोषित किया गया है। खिलाड़ियों की प्रैक्टिस पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। मुख्य गेट भी बंद कर दिया गया है। बाहरी खिलाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से एक मार्च से करीब दो महीने का ट्रेनिंग कैंप शुरू किया गया। इसमें जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।

कॉलेज प्रबंधन की ओर से एसोसिएशन को कोरोना वायरस से बचाव की दृष्टि से कैंप को लेकर पुनर्विचार का आग्रह किया गया। इसके बाद एसोसिएशन ने अंडर-13 व 15 वर्ग के खिलाड़ियों के कैंप को स्थगित करने का निर्णय लिया, लेकिन फिलहाल एसोसिएशन का सीनियर खिलाड़ियों के कैंप को स्थगित करने का कोई विचार नहीं है। एसोसिएशन का कहना है कि कैंप का कार्यक्रम पूर्व में निर्धारित किया गया था। उस समय कोरोना वायरस फैलने की कोई जानकारी नहीं थी।

इंडोनेशियन कोच दे रहे ट्रेनिंग 
कैंप में इंडोनेशियन कोच खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। कैंप में अंडर-13, 15, 17, 19 व ओपन वर्ग के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। जूनियर व सीनियर वर्ग में कुल 30 खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन अब अंडर-13 व 15 वर्ग का कैंप बंद होने के बाद 14 खिलाड़ियों को घर भेज दिया है।

कैंप में खिलाड़ियों को इन-हाउस रखा गया है। उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन के आग्रह के बाद जूनियर कैंप को मंगलवार से बंद कर दिया गया है। सीनियर वर्ग का कैंप चल रहा है। इस कैंप से खिलाड़ियों को नेशनल व इंटरनेशनल टूर्नामेंट में लाभ मिलेगा।
-बीएस मनकोटी, सचिव, उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें