फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: लंदन में फंसा देहरादून का सौरभ, अंकित ने भी वीडियो अपलोड कर लगाई मदद की गुहार

Mon, 23 Mar 2020 12:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 19 तारीख को बुक थी फ्लाइट, कोरोना के कारण कैंसल हुई, लॉक डाउन के चलते बाहर निकलने पर भी रोक
  • - सौरभ के साथ कई दोस्त भी फंसे, भारतीय दूतावास से मांगी मदद, अब परिजनों ने सीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में देहरादून का बेटा इंग्लैंड में कई दिनों से फंसा हुआ है। फ्लाइट कैंसल होने के कारण देहरादून के सौरभ सैनी की देश वापसी नहीं हो पा रही है। बेटे के अनजान देश मे फंसे होने से परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिजनों ने अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


दीपनगर निवासी सौरभ के पिता जय सिंह ने कहा कि सौरभ पढ़ाई करने इंग्लैंड गया था। 18 मार्च को उसका अंतिम पेपर था। 19 तारीख को उसकी फ्लाइट बुक थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण फ्लाइट को कैंसिल कर दिया।

इसके बाद सौरभ और उसके दोस्तों ने कॉलेज के हॉस्टल में रुकने का आग्रह किया, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने प्रवेश नहीं दिया। इससे उनको सुरक्षित स्थान तक नहीं मिल सका। सौरभ और उसके कई दोस्तों ने भारतीय दूतावास से संपर्क किया, लेकिन उचित मदद नहीं मिल सकी। बेटे ने फोन पर बताया कि उन्हें दूतावास में एक कमरे में बंद करके रखा गया है।  जय सिंह ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को मदद के लिए पत्र भेजा है। साथ ही विदेश मंत्रालय को भी फैक्स किया है। उन्होंने सौरभ और उसके साथियों की जल्द से जल्द घर वापसी की मांग की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वीडियो में अंकित ने मदद की लगाई गुहार

कोरोना वायरस के चलते देहरादून निवासी अंकित थापा बार्सिलोना में फंसे हुए हैं। अंकित का एक वीडियो सोशल साइट्स पर खूब वायरल हो रहा है।  वीडियो में अंकित और उनके साथी मदद की गुहार लगा रहे हैं। अंकित ने कहा कि वह मर्चेंट नेवी में काम करते हैं।

कोरोना वायरस के चलते उनकी कंपनी ने उन्हें व उनके दोस्तों को एक होटल में छोड़ दिया है। यहां उन्हें कोई मदद नहीं मिल पा रही है। वीडियो में उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उनके परिचितों ने यह वीडियो खूब शेयर किया। अंकित के दिए नंबर पर सम्पर्क किया तो उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें