पर्यटन विभाग की ओर से होटल एसोसिएशन और अन्य पर्यटन कारोबार को सरकार की जारी की गई एडवायजरी उपलब्ध करा दी गई हैं। ताकि कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण में रखा जा सके। संक्रमण की स्थिति सामान्य होने के बाद ही पर्यटकों की आवाजाही पूर्ववत की तरह सामान्य हो सकेगी।
कंट्रोल रूम स्थापित
कोरोना संक्रमण के चलते उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने देसी और विदेशी पर्यटकों की सहायता के लिए गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस केंद्र में दूरभाष नंबर - 0135 2559898 पर संपर्क किया जा सकता है।
कुछ सप्ताह के लिए स्थगित करें घूमने का प्लान
उत्तर भारतीय होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सदस्य प्रवीण शर्मा ने पर्यटकों से अपील की है कि मौजूदा हालात को देखते हुए वे अगले कुछ सप्ताह तक उत्तराखंड में आने का प्लान स्थगित करें। उन्होंने होटल व्यवसायियों से अनुरोध किया कि वे सरकार की ओर से जारी एडवायजरी का पालन करें।